डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने गुरुद्वारे पहुंचकर टेका मत्था, संगत को दी शुभकामनाएं
सिख समाज के साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी की सहभागिता
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव नगर के गुरुद्वारे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु नानक देव जी के समक्ष शीश नवाया और उनके बताए सत्य, सेवा, समानता तथा मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रकाशोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने मत्था टेककर गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लिया और सिख समाज के लोगों को प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा के संयोजक महेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह, महासचिव सुदीप पाल सिंह और समाजसेवी बलदेव सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ चुके वरुण मिश्रा, मनोज कुमार शुक्ला, सलाहुद्दीन हाशमी, सुरेश चंद्र मिश्रा, अशोक उपाध्याय, विवेक श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा और संतोष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया। आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।




