प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर शहर के मगरदही वार्ड नंबर 34 क्रांति होटल के पीछे स्थित जेनरेटर सेवा स्थल से हजारों रूपए की सामान चोरी का 463/28 एफआईआर 22 नवंबर को मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई है।पेशे से जेनरेटर संचालक पीड़ित आवेदक ने बताया कि अज्ञात चोरों ने यात्री में उनके जेनरेटर सेवा स्थल के चदरा के एस्बेस्टस को टेढ़ा कर जेनरेटर रूम से पंखा, मोटर, मिक्सी, काॅपर एवं एल्यूमीनियम तार, कुकर, कराही, गमला, मोबिल, रिंच, पीलाश, सिलिंडर, देगची आदि कुल करीब पौने दो लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली।उन्होंने एफआईआर में अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया। उन्होंने घटना की चर्चा करते हुए कहा कि स्व० रवींद्र कुमार की पत्नी मधु कुमारी से 10 धूर जमीन किराये पर लेकर जेनरेटर सेवा आपूर्ति करने के साथ विधुत सामानों का मरम्मत करता हूं। चुकी मकान मालिक से उनका मुकदमा चल रहा है। उनके भय से जान पर खतरा के कारण न तो वे और न ही उनके स्टाफ जेनरेटर स्थल पर सोते हैं। अकेला पाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष से अपील की है कि घटना की जांच कर मामले का भंडाफोड़ करें एवं चोरी की गई सामान बरामद कर उनकी सहायता करें।



