सासाराम/रोहतास/Etv News 24
शहर के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत मोहद्दीगंज इलाके में एक युवक की मौत से मचाहड़कंप। मृतक की पहचान राजू कुमार सिंह के 18 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। और वे कुराईच मोहद्दीगंज के निवासी थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
घटनास्थल पर सासाराम नगर थाना और मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।




