अकोढ़ीगोला/रोहतास/Etv News 24
अकोढ़ीगोला अंतर्गत ग्राम पंचायत बांक की भूमिहीन लाभुक महिला श्रीमती गुड़िया देवी को बंदोबस्त भूमि का दखल कराया गया। अंचल अधिकारी, प्रभारी राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन की उपस्थिति में युक्त बंदोबस्त जमीन का दखल कराया गया। विदित हो कि इसके पूर्व में कई महीनों से श्रीमती गुड़िया देवी सामुदायिक भवन में रहती थी जो की काफी जर्जर अवस्था में था। जिलाधिकारी रोहतास के दिशा निर्देश पर उक्त महिला को बंदोबस्त जमीन का दखल कराया गया।



