तिलौथू (रोहतास) Etv News 24
किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल, बाबूगंज, तिलौथू में छठा वार्षिकोत्सव समारोह बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता जैन के साथ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।”अंचलाधिकारी हर्ष हरि, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार, और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। ओमजी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के साथ अपने कौशल को भी निखारना चाहिए।विशिष्ट अतिथियों में ओम जी, पूनम प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुशवाहा, सत्यानंद कुमार, और सविता डे, जितेंद्र सिंह, जंगलेश चौरसिया, एपी सिंह, मिथलेश विश्वकर्मा, प्रियेश कुमार ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इन सभी ने विद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।सांस्कृतिक प्रस्तुतियांकार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, नाटक, गायन और कविता पाठ जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं। ‘मोबाइल’ पर आधारित नाटक ने सभी को बच्चों को जागरूक किया, वहीं देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों में जोश भर दिया।संबोधन और सम्मानविद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा, “किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को बच्चों में विकसित करने का निरंतर प्रयास करता रहेगा।” समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर किया। यह समारोह छात्रों, अभिभावकों, और स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक और मनोरंजक अनुभव साबित हुआ।



