मुजफ्फरपुर/बिहार/Etv News 24
बिहार में एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार , मुजफ्फरपुर में तुर्की थाना के छोटा सुमेरा में रविवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है।बताया जा रहा है कि इस घटना को तीन भाइयों ने मिलकर किया। दोनों परिवार में दो वर्षों से रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाई फरार हो गए।
घटना को लेकर आसपास के लोगों के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुजीत कुमार उर्फ साहब दो अन्य भाइयों राजा और राहुल के साथ पड़ोसी सुरेश साह के घर हथियार से लैस होकर पहुंचा था। सुजीत ने इस दौरान छह राउंड फायरिंग की। तीनों को गोली मारने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। वही घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल में अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।इधर पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।



