प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर मोरवा प्रखंड के लसकारा मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे भारत के किसान राजनेता एवं देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जयंती मनाया गया।समारोह क़ो सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा की वे 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहें। वे अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश मे जिया।2024 मे उन्हें भारत रत्न दिया गया। उनके जन्मदिन क़ो किसान दिवस के रूप मे मनाते है। मौक़े पर विभा देवी पूर्व जिलापार्षद,देवनारायण सिंह प्रदेश महासचिव, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, रामानंद सिंह, सुरेश सहनी, संजय कुमार राम, सुरेश कुमार राम, शिवनन्दन राम, मुकेश कुमार चौधरी, उपेंद्र राम, रंजीत राय, महेंद्र सादा, उमेश चौधरी, मो बशीर, नागो राम, फुलेन्द्र चौधरी, अभिषेक कुमार, रामानंद सहनी, अरविन्द सहनी, मिथिलेश कुमार, ग़ुज्जर चौधरी, कमलेश महतो, राजेंद्र दास, सुजीत कुमार पटेल,अनिल सिंह कुशवाहा, प्रमानन्द चौधरी, अजय सिन्हा, संघर्ष कुमार सहित दर्ज़नों लोग मौज़ूद थे।



