करगहर रोहतास /Etv News 24
महंगाई ,भ्रष्टाचार, पेपर लीक, खाद और कुकिंग गैस की समस्याओं को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना चौक के समीप पीएम का पुतला दहन किया। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय पांडेय ने किया ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित उन्होंने कहा कि महंगाई , भ्रष्टाचार, उर्वरक ,कुकिंग गैस जैसी समस्याओं से आम लोग त्रस्त हैं । वही दूसरी ओर नेट पेपर लीक मामले से देश के मेधावी छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है । उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान में केंद्र की सरकार पुरी तरह विफल साबित हो रही है । पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय से सिरिसियां मोड़ होते हुए बाजार में पहुंचा तथा थाना के समीप पुतला दहन किया ।मौके पर कन्हैया उपाध्याय , विजय पांडेय , राकेश मिश्रा , मनोज राम , विकास उपाध्याय ,विनोद उपाध्याय ,रवि राम , अनुपम कुमार ,वशिष्ठ राम, धर्मेंद्र पांडेय ,मुनीलाल राम ,प्रिंस उपाध्याय ,सुजीत तिवारी आदि शामिल थे ।



