तिलौथू /रोहतास/ Etv News 24
अमलतास कालेज आफ एजुकेशन , इन्द्रपुरी के बहुद्देशीय सभागार में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित संस्था स्पिक मैके द्वारा एक दिवसीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन की कार्यशाला सम्पन्न की गई । अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। स्पिक मैके संस्था से पधारे शास्त्रीय गायक पण्डित रितेश मिश्रा एवं पण्डित रजनीश मिश्रा ने बड़ी ही बारीकियों के साथ प्रोफेशनल तबला वादक अर्कोदीप दास एवं हरमोनियम वादक देबाशीष अधिकारी के संग तारतम्यता स्थापित करते हुए अत्यंत रोचक सुर में शानदार प्रस्तुति दी। पटना से पधारे मनीष कुमार नें भी गायन की बारीकियों को बखूबी समझाया। इस कार्यशाला में अमलतास निकेतन , तिलौथू के विद्यार्थियों ने भी अपनी रोचक गायन व वादन प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । इस कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार द्वारा किया गया । इसमें महाविद्यालय के ट्रस्टी, प्राध्यापकगण, अमलतास निकेतन के शिक्षकगण, बी०एड० एवं डी०एल०एड० प्रशिक्षु व स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे ।




