करगहर रोहतास /Etv News 24
डीएम व डीईओ के निर्देश पर शत प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य पुरा करने के लिए असाक्षर व्यक्तियों का सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है । आदेश में सर्वेक्षण का कार्य विद्यालय अवधि के पूर्व या पश्चात किया जाना सुनिश्चित किया गया है । लेकिन इस कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक विद्यालय कार्य अवधि में ही सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं । जिससे शैक्षणिक कार्य बाधित हो गया है । सर्वेक्षण का कार्य 10 अप्रैल से आगामी 30 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाना है । आदेश में यह कहा गया है कि विद्यालय अवधि के पूर्व या पाश्चत सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा । जिससे शैक्षणिक व्यवधान उत्पन्न न हो सके । इस कार्य के लिए कोई वित्तीय प्रावधान नहीं है । सर्वेक्षण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गृह वार या वार्ड वार सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा ताकि कोई भी असाक्षर व्यक्ति न छुटे । इस कार्य में शिक्षक तालमी मरकज , विकास मित्रों को लगाया गया है । कार्यों की देखरेख के लिए पंचायत स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय खुलते ही शिक्षक गांव में प्रवेश कर सर्वेक्षण का कार्य शुरु कर देते हैं । जिससे प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बाधित है । उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के न रहने के कारण बच्चे विद्यालय से लौट जाते हैं । उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि विद्यालय अवधि के दौरान सर्वेक्षण का कार्य करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ।



