तिलौथू रोहतास/Etv News 24
प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल स्कूल का चयन किया गया है इसी क्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू को तिलौथू प्रखंड के मॉडल स्कूल के लिए चयनित किया गया। पूरे बिहार से कुल 515 मॉडल स्कूल यानी “सरस्वती विद्या निकेतन”चयनित किया गया। जिसका वीडियो वीडियो कांफ्रेसिंग से मुख्यमंत्री बिहार माननीय सम्राट चौधरी ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया। तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिलौथू पूर्वी की मुखिया पुनीता द्विवेदी एवं सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से किया गया। विद्यालय की छात्राएं सरवरी परवीन, तब्बसुम परवीन, कुमारी लक्ष्मी, लाडली परवीन और रिया कुमारी के स्वागत गीत गाया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका नूतन पांडे ने किया। समारोह में तिलौथू पूर्वी पंचायत की मुखिया पुनीता द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण प्रसाद, भाजपा जिला प्रवक्ता महेंद्र ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, समाजसेवी राम नारायण प्रसाद, जिला योगासन खेल संघ की महासचिव सांवली सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।आए हुए अतिथियों ने अपने अभिभाषण में मॉडल स्कूल के लिए चयनित होने पर विद्यालय को शुभ कामनाएं दी। सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल बनने से विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल शिक्षण की सुविधाएं प्राप्त होगी। इस शैक्षणिक माहौल से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। बिहार सरकार का यह विद्यार्थियों को दिया जाने वाला अनूठा तोहफा,जो खास कर आर्थिक रूप से गरीब छात्र छात्राओं को इससे काफी फायदा मिलेगा।इस तरह का विद्यालय जो प्रखंड का इकलौता विद्यालय होगा जिसमें विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से लैस सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। यह ग्रामीण बच्चों के लिए बड़ी सौगात है उनको शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधा होगी मुहैया।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार का सफल नेतृत्व रहा। इस अवसर पर शिक्षक दुर्गाशंकर पाठक, उमाशंकर प्रसाद, प्रीति श्रीवास्तव, मिथिलेश पासवान, राहुल कुमार, नीरज आनंद, प्रभुनाथ पाल, पूर्णिमा, नीतू, कृपानिधि तिवारी, राजेश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




