तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सिविल सर्जन मणिराज रंजन ने औचक निरीक्षण किया।एक महिला मरीज जिसके रेफर करने की पूरी तैयारी तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा की जा रही थी।महिला बेहोश थी।सिविल सर्जन ने उसे रोक कर उसका स्वयं इलाज शुरू किया और वह महिला कुछ ही देर में होश में आयी और स्वस्थ्य दिखी।और इस तरह एक महिला मरीज की जान बच गई।महिला को रेफर यही कहकर किया जा रहा था कि यहां इसके इलाज के लिए व्यवस्था नहीं है।सिविल सर्जन ने अपनी निगरानी में चिकित्सा केंद में उपस्थित दवा और स्लाइन से महिला का इलाज करना शुरू किया और परिजनों को यह भी कहा कि थोड़ी देर में महिला होश में आजाएगी और ठीक हो जाएगी।और महिला कुछ ही देर में ठीक भी दिखी। सिविल सर्जन किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतास जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तिलौथू पीएचसी का निरीक्षण किया। महिला सुपासराय गांव निवासी रामचंद्र राम की 60 वर्षीय पत्नी रेशमी देवी थी। जो जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण राम की रिश्तेदार बताई गई। सिविल सर्जन ने चिकित्सकों की लापरवाही और जल्द रेफर प्रक्रिया पर नाराजगी जताई।और चिकित्सकों को अपनी ड्यूटी को सही तरीके से करने की सलाह दी।इस अवसर पर वहां जदयू नेता अरुण राम,किसान प्रेम,महेंद्र ओझा उर्फ छोटी ओझा,जदयू नेता धीरज मिश्रा,तथा सत्यव्रत सहित कई लोग उपस्थित थे।




