प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र मथुरापुर टांडा चौक के समीप गुरुवार की दोपहर कार और बाईक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए पीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सरदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक जख्मी का ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ज़ख्मी व्यक्ति की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव निवासी भूपेंद्र बैठा के पुत्र अशोक कुमार बैठा के रूप में हुई है। वहीं दुसरा जख्मी व्यक्ति का ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के मोरों थाना क्षेत्र के मोरों गांव निवासी शक्ल बैठा के पुत्र अशोक बैठा के रूप में हुई है। धटना स्थल से कार चालक भागने में सफल रहा। वहीं धटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर लिया।का जप्त कर थाना ले आया। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई किया जाएगा।



