सासाराम (रोहतास)Etv News 24
भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में रोहतास जिलान्तर्गत ई॰वी॰एम॰ एवं वी॰वी॰ पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, रोहतास, अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। उल्लेखनीय है कि आयोग के निदेश के आलोक में जिला में भण्डारित ई॰वी॰एम॰ की सुरक्षा जाँच प्रत्येक माह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की जाती है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस भण्डारित ई॰वी॰एम॰ एवं वी॰वी॰ पैट के संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई तथा वेयरहाउस में लगाये गये सी॰सी॰टी॰वी॰, अग्निशमन यंत्रो के बारे में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अग्निशमन पदाधिकारी से उनकी क्रियाशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा निदेशित किया गया कि सी॰सी॰टी॰वी॰ के रिकॉर्डिंग रखी जाय तथा अग्निशमन यंत्रों को एक्सपायर होने से पहले हीं रिफिल करा लिया जाय।पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा ई॰वी॰एम॰ एवं वी॰वी॰ पैट वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मी के बारे में जानकारी ली गई तथा रोस्टर के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया।



