कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के सासाराम रोड स्थित ऊपरी पुल के समीप रविवार की देर रात स्टेट हाइवे 17 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सड़क किनारे अचेतावस्था में कराह रहे युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायल युवक वार्ड पांच निवासी विंध्याचल चौधरी के पुत्र संजय कुमार पटेल बताया जाता है।उन्होंने बताया कि युवक के मस्तिष्क और हृदय में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।



