प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर:भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), पटना द्वारा आज सोमवार से +2 उच्च विद्यालय, कल्याणपुर में 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के विषय में सीबीसी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर आयोजित हो रहे 3 दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार द्वारा दोपहर 3 बजे दिन में दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान सीबीसी के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य अधिकारीगण एवं गन्यमाण लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 3 दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कुद के साथ साथ कई अन्य क्रियाकलापों का भी आयोजन किया ।मौके पर उपस्थित विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने कहा कि सभी के लिए नि:शुल्क इस कार्यक्रम में लोगों को कई प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेकर समाज के हर वर्ग के लोगों को समृद्ध एवं सशक्त होना होगा, तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा, इसी सब के विषय में इस आयोजन के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



