करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत अंतर्गत सोनाडीह गांव के बधार में स्थित काली मंदिर के बरामदे में लगे घंटों को चोरों ने चुरा लिया । यह घटना रविवार की देर रात उस समय घटी जब मंदिर के पुजारी विश्राम करने अपने घर चले गए । सोमवार की सुबह में जब श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे तो सभी घंटों को गायब देखकर अचंभित रह गए । घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।मंदिर के पुजारी महंत यादव ने बताया कि देर रात मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर वे घर चले गए । सुबह जैसे ही मंदिर का दरवाजा खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला को तोड़ दिया गया है और बरामदे में लगे चार पीतल का बड़ा घंटा जिसकी वजन 1 क्विंटल 20 किलो तथा आठ घंटा जिसकी वजन 90 किलो थी । जिसे चोरों ने चुरा लिया है । उन्होंने बताया कि बरामदे में सीढ़ी का उपयोग कर चोर कटर से लोहे के जंजीरों को काट दिया है । उन्होंने बताया कि उक्त घंटों को श्रद्धालुओं ने दान में दिया था । जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है । चोरी की जानकारी होने पर मंदिर संचालन समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई गई । जिसमें निर्णय लिया गया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाए । इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने थाना को आवेदन पत्र देकर घंटा चोरी की सूचना दी है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



