तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अवस्थित माँ तुतला भवानी गेट से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2 के तहत तिलौथू प्रखंड में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक इंदु कुमारी एवं सरैया पंचायत के मुखिया संजय चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई यह रैली। मां तुतला भवानी गेट से शुरू होकर पूरे बाजार होते हुए जगदेव चौक तक पहुंची। दर अस्ल तिलौथू बाज़ार और सरैया ग्राम को जोड़ने वाला पुल और साथ ही वहीं पर बने तुतला भवानी गेट के समीप पूरे बाजार का कचड़ा और गंदगी को फेंका जाने से वहां से गुजरने पर काफी सड़ांध वाली बदबू से राहगीरों को बहुत तकलीफ होती है। उसी रास्ते से होकर प्रखंड कार्यालय जाने वाले पदाधिकारी या प्रतिनिधि गुज़रते हैं।इस बाबत कई बार रिपोर्टिंग भी की गई है।आज उसी गंदगी के अम्बार की सफ़ाई और साथ ही आस पास के इलाके बाजार की साफ सफाई हेतु और दुकानदारों को जागरूक करने हेतु यह रैली निकाली गई।प्रखण्ड तिलौथू में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायत तिलौथू पूर्वी अंतर्गत तिलौथू बाजार में सभी दुकानदारों एवं ग्रामीण जनताओ से अपील किया गया कि अपने अपने घरों और दुकानों से निकला कचरा को इधर उधर न फेंके इससे गंदगी फैलती है और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है, अपना अपना कचरा अपने दुकान,घरों के सामने रख दे वहां पर स्वच्छता कर्मी पैदल रिक्शा से प्रतिदिन आकर ले जाएगा।ये भी कहा गया कि इसका यूजर चार्ज महीना में देना पड़ेगा।सभी दुकानदार भाइयों को सूचित किया गया कि तुतला भवानी गेट के सामने अगर कोई भी कचरा फेंकते पकड़ा जाता है तो 1100₹आर्थिक दंड देना पड़ेगा। इस रैली में तिलौथू पूर्वी के स्वच्छता प्रभारी संतोष कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि जाहिद खान , केरपा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक समसुद्दीन अंसारी,सरैया पंचायत के विजय बिहारी,चितौली के स्वच्छता पर्यवेक्षक शशि कुमार चंदनपुरा के ओम प्रकाश, रामडीहरा के सुनील कुमार इंद्रपुरी के संजय कुमार सेवही के आशा कुमारी ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए, अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सभी को स्वच्छता अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।



