सासाराम कार्यालय Etv News 24
सासाराम के मंगराव स्थित राधा कृष्ण विद्यालय में तैनात शिक्षक देवरंजन सिंह ने स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर पर केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वो स्कूल पहुंचते हैं तो स्कूल के प्रभारी एचएम अमजद अली उन्हें हाजिरी बनाने से रोकते हैं और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। उनके तानाशाही रवैये से वो रोजाना तंग रहते हैं।शिक्षक ने आरोप लगाया है कि जब प्रभारी हेडमास्टर से छुट्टी मांगते हैं तो वो रिजेक्ट कर देते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल आ जाने के बाद उनकी हाजिरी काट देते हैं। शिक्षक ने आवेदन में लिखा कि 6 फरवरी को सुबह 9.30 बजे वो स्कूल पहुंचे। जैसे ही वो स्कूल में प्रवेश किए वहां मौजूद प्रभारी हेडमास्टर ने उनसे गाली-गलौज किया और हाजिरी बनाने से रोकने लगे। जब उनसे वजह पूछी गयी कि आखिर इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहे हैं तो हेडमास्टर और भड़क गए और अभद्र गालियां देकर वो मारने भी लगे। इस दौरान हेडमास्टर ने उनके बाएं हाथ को मरोड़ दिया और कहा कि भाग जाओ, रास्ते में बताते हैं। जान से मारने की धमकी का भी आरोप शिक्षक ने हेडमास्टर पर लगाया है। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है।



