प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में अज्ञात चोरों ने 1 लाख से अधिक आभूषण सहित नकदी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए।मामले में ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद अलाउद्दीन के घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा गेट खोल लिया ।दरवाजे के गेट खोल कर घर में प्रवेश कर गया। गोदरेज में रखे लाखों रुपए की आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया, कि सूचना मिली है , पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस पदाधिकारी मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।



