पटना बिहार/ Etv News 24/प्रधान संपादक एस आलम
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बंटी यादव हत्याकांड को लेकर उनके परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता के रूप में ₹5 लाख का चेक सौंपा। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह राशि बंटी यादव के बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए दी गई है।तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि बंटी यादव की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर पुलिस संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का विरोध किया था।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही उनकी पार्टी लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता का भरोसा दिया गया था।तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से बंटी यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, ₹50 लाख का मुआवजा देने, मामले के सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए राजद हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगी। फिलहाल सरकार या पुलिस की ओर से तेजस्वी यादव के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




