प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
सड़क दुर्घटना में अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से एक गांव के ही उपेंद्र सहनी जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई गई है।



