प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर चैती दुर्गा पूजा के अष्टमी शनिवार के दिन सात पट्टी ध्रुव गामा दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि विगत 80 वर्षों से गुप्त मंदिर में दुर्गा पूजा होती आ रही है। पूजा कमेटी के राहुल रोशन सचिन चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गामां की मंदिर में मूर्ती बनवाकर पुरोहित अमरिंदर झा यजमान इंदु शेखर द्वारा नवरात्र की पूजा अर्चना दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। कमेटी के सदस्यों में निलेश कुमार उर्फ मनचून कमेटी के सदस्य गुलशन कुमार मनीष कुमार सहित ग्रामीण युवा के सहयोग से पूजा अर्चना कराई गई। वहीं दूसरी और प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर चौक दुर्गा मंदिर मूसेपुर भारत माता हनुमान मंदिर जटमलपुर पेठिया गाछी, खरसंड पश्चिम केशोपट्टी दुर्गा मंदिर आदि दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना धूमधाम से चल रही है। जगह-जगह काफी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करते देखे गए। शाम कन्या एवं महिला मंदिरों पर जाकर दीप जलाकर पूजा का अर्चना करते देखी गई। प्रखंड क्षेत्र के चारों तरफ भक्ति भाव देखा जा रहा है।



