प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा
समस्तीपुर :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत 6 नवंबर को हुए मतदान के बाद EVM और VVPAT की तीन लेयर में सुरक्षा की जा रही है।जिससे समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम मे रखा गया है,जहां सभी 10 विधानसभा के प्रत्याशियों के दो-दो कार्यकर्ता लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं, पैरा मिलिट्री फोर्स के 100 जवान अंदर और बाहर बिहार पुलिस के 100 जवान शिफ्ट वाइज सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।EVM को अलग-अलग विधानसभा के हिसाब से डबल लॉक सिस्टम से रूम में बंद किया गया है। सुरक्षाकर्मियों के अलावा, 200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।सभी 10 विधानसभा की गिनती समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बने मतगणना केंद्र पर कल सुबह 8 बजे से होगी। सुबह छह बजे तक सभी मतगणना कर्मी को रिपोर्ट करनी है। 9 बजे से रुझान आना शुरू हो जाएगा। दिन के 12 बजे के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सीसीटीवी का स्क्रीन स्ट्रॉन्ग रूम के बाहरी गेट के पास लगाया गया है। जहां से प्रत्येक विधानसभा के लिए लगाए गए टीवी स्क्रीन पर हर दल के दो-दो कार्यकर्ता शिफ्ट के हिसाब से निगरानी कर रहे हैं।वहीं कल देर शाम समस्तीपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह समस्तीपुर जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा और समस्तीपुर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने जायजा लिया ।बताते चले कि हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। इसके तहत रोसड़ा में सबसे अधिक 29 राउंड की गिनती होगी। इसके अलावा, वारिसनगर के लिए 28 राउंड, समस्तीपुर के लिए 23 राउंड, उजियारपुर के लिए 26 राउंड, मोरवा के लिए 24 राउंड, सरायरंजन के लिए 23 राउंड, मोहिउद्दीननगर के लिए 22 राउंड, विभूतिपुर के लिए 24 राउंड, कल्याणपुर के लिए 28 राउंड जबकि हसनपुर के लिए 26 राउंड की गिनती होगी।



