प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को केशव नगर सारी गांव स्थित हिमगिरि उत्सव पैलेस विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन सदर अस्पताल समस्तीपुर के उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान का महत्व न केवल उन हजारों लोगों के जीवन को बचाना है जो जीवन से वंचित हैं, बल्कि विभिन्न बीमारियों से प्रभावित कई अन्य लोगों के जीवन को बचाना और उन्हें अनेक बीमारियों से लड़ने में मदद करना भी है। यह भी देखा गया है कि रक्तदान करने से लोगों को कई स्वास्थ्य लाभ हुए हैं।उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान का महत्व न केवल उन हजारों लोगों के जीवन को बचाना है जो जीवन से वंचित हैं, बल्कि विभिन्न बीमारियों से प्रभावित कई अन्य लोगों के जीवन को बचाना और उन्हें अनेक बीमारियों से लड़ने में मदद करना भी है। यह भी देखा गया है कि रक्तदान करने से लोगों को कई स्वास्थ्य लाभ हुए हैं।वहीं बिहार यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मो तमन्ना खान ने कहा कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है इतना ही नहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी खतरा कम हो जाता है और शरीर में नई ऊर्जा आता है क्योंकि रक्तदान के बाद नया रक्त कोशिका बनता है।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में कोई प्रतिकूल असर नहीं होता है इसलिए लोगों को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेनी चाहिए।इस शिविर में दो महिला समेत 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रियंका चौरसिया, हेमा चौरसिया, तनवीर आलमतन्हा,अर्पित,शादाब अहमद, अवध किशोर अकेला, मो सोहेल, अमरजीत कुमार राय, मिर्ज़ा तौकीर बेग, रवि कुमार, परवेज अंसारी, सूरज कुमार झा, ताबिश सरफराज, प्रमोद महतो,साहिल,आलम,चंद्रकिशोर, रवि कुमार,महफूज आलम आदि शामिल हैं। मौके पर तमन्ना खान के अलावा मो रूबेद,अब्दुल कादिर, शादाब दिवान, वसीम अहमद, पंकज कुमार साह, मोहम्मद इम्तियाज, सुधीर कुमार निषाद, मोहम्मद अनसार, जमशेद आदिल आदि लोग उपस्थित थे।



