प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर गांव में छापेमारी कर अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा सशस्त्र बल के साथ जाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कमलेश कुमार ठाकुर के रूप में की गई जिसकी तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी।



