सासाराम रोहतास/Etv News 24
रोहतास के दरीगांव थाना क्षेत्र के बनरसिया गांव में देर रात घर में सो रहे एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान नन्हकी देवी और मानी भूषण के रूप में हुई है।मृतका के पुत्र अभिषेक कुमार के अनुसार, रात करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और नीचे सो रहे उसे व उसके भाई को कमरे में बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी छत पर पहुंचा और उसकी मां व चाचा को गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर दोनों भाइयों ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर छत पर गए, जहां दोनों के शव मिले।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच और हत्यारे की तलाश में जुटी है।




