प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत भवन पर मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर होने के टिप्स बताएं। इसको लेकर महिलाएं काफी प्रभावित दिखी। वहीं दूसरी ओर ध्रुवगामा गांव की समाज से भी महिला रीता कुमारी ने भी महिलाओं को इकट्ठा कर कहा कि हम पुरुषों से कम नहीं। हम लोग आत्मनिर्भर होने की दिशा में मजबूत हो रहे हैं। महिला मजबूत तो देश मजबूत।



