प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा जटमलपुर पंचायत भवन पर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर शनिवार को राशन कार्ड से वंचित लोगों के लिए कैंप लगाई गई। इसको लेकर आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक विनय कुमार ठाकुर ने पंचायत के विभिन्न वार्डों से आए एक दर्जन राशन कार्ड से वंचित लोगों का आवेदन लिया गया। सहयोग में पंचायत के कार्यपालक सहायक अमित कुमार आपूर्ति विभाग के नरेश कुमार मौजूद थे। पंचायत राज की मुखिया अर्चना कुमारी मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल थे।



