प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष साथ जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान जटमलपुर ढाव के हजरत खातून रबिया खातून मोहम्मद चांद मोहम्मद जफर व मोहम्मद शमीद के रूप में की गई है। वहीं दूसरी और सिंघियाही ही गांव के मिंटू कुमार गिरी व ध्रुवगामा गांव के ललन साह को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने दी।



