प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में रविवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक मैं संघ के सचिव किरण राय में उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका सहायिका को संबोधित करते कहा कि अपनी मांगों को लेकर आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर प्रखंड की सभी से विकास सहायिका जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होगी। एक स्वर से सभी ने इसका समर्थन किया। बैठक में आशा कुमारी संगीता कुमारी शबनम कुमारी प्रियंका कुमारी विद्या देवी सुनीता कुमारी ममता कुमारी रितु कुमारी रेखा कुमारी कामिनी कुमारी आदि मौजूद थी।



