योगी सरकार ने निदेशक के पद पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी
अगले एक वर्ष तक संस्थान की कमान संभालेंगे डॉ. गोस्वामी
पहले की तरह ही लागू रहेंगी सेवा संबंधी शर्तें
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
योगी सरकार ने फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध, तकनीकी विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। वह अगले एक साल तक फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक के पद पर बने रहेंगे। शासन ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।
शासन की ओर से जारी निर्णय के अनुसार डॉ. जीके गोस्वामी की पुनर्नियुक्ति पहले से निर्धारित सेवा शर्तों के आधार पर की गई है। उनके कार्यकाल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और पूर्व में लागू शर्तें ही प्रभावी रहेंगी।
डॉ. गोस्वामी के कार्यकाल विस्तार को फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में संस्थान में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम जारी रहने की उम्मीद है। कार्यकाल बढ़ाए जाने से संस्थान की चल रही योजनाओं और शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों को निरंतरता मिलेगी।




