अपहरण करने वाली महिला और बच्चे को खरीदने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 50 हजार रुपये नकद बरामद
एसपी विनीत जायसवाल ने दी कार्रवाई की जानकारी, पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
कादीपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपहृत एक वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाली महिला और उसे खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से अपहृत बच्चे का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद किया। मामले में संलिप्त महिला और बच्चे को खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता थी। कादीपुर पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




