मुख्यालय के बगल में दिनदहाड़े छिनतई की घटना निंदनीय, जांच कर कारवाई हो- सुरेंद्र
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर मुख्यालय में भीड़ भरा चौक पर दिनदहाड़े महिला के गले से चैन छिनकर गुंडों ने एक ओर आमजनों का होश उड़ा कर रख दिया वहीं पुलिस को खुलेआम चुनौती दे डाला।मामला शहर के विवेक- विहार मुहल्ला का है जहां मुहल्ला निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर विश्वनाथ राम की पत्नी नीलम देवी (60) मोहनपुर रोड से श्रीलेदर से चप्पल खरीदकर लौट रही थीं जहां पुलिस की वर्दी में बाईक सवार दो अधेर युवक महिला के पास आकर कहा मैडम ऐसे चैन पहनकर मत चलिए, लगातार घटना घट रही है। इतना सुनते ही महिला गले की चैन को दुपट्टे से ढ़क लिया। फिर बाईक स्टार्ट करने के बाद झपट्टा मार कर चैन छीन कर हल्ला करने पर जान से मार देने का धमकी देकर भागने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बाईक का कैरियर पकड़कर हल्ला करते हुए खींचने लगी। कुछ देर तक खींचतान हुई लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के डर जाने का लाभ उठाते हुए गुंडें बाईक लेकर फरार हो गया। महिला ने 112 पर फोन कर नगर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की सीसीटीवी खंगाल रही है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यालय में दिनदहाड़े छिनतई की घटना वो भी पुलिस की वर्दी में पर चिंता व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कर अपराधियों पर कानूनी कारवाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।



