प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर अंचल क्षेत्र के मुक्तापुर नगर निगम क्षेत्र परतापुर वार्ड 8 व 9 में दिन के लगभग 1:00 बजे खाना बनाने के क्रम में आग की चिंगारी से घर में आग लग गई, गृहस्वामीयो ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाना चाहा तब तक अग्निशमन दस्ता पहुंच गई दोनों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पूर्व उप सरपंच शिवनाथ महतो ने घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार को दी। सीओ ने घटना की सूचना पर हल्का कर्मचारी को जायजा के लिए भेजा। बताया गया है कि अग्नि पीड़तो में गांव के ही नीरज राम संतोष राम धीरज राम व रामवृक्ष राम शामिल है। घर में रखे कपड़ा बर्तन कैश अनाज जलकर राख हो गए। अंचलाधिकारी ने बताया कि हल्का कर्मचारी के प्रतिवेदन के बाद आपदा से मिलने वाली सहायता राशि अग्नि पीड़ितों को दी जाएगी।



