प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर नगर निगम क्षेत्र भागीरथपुर के शिवनंदनपुर गांव की बबलू सनी की पत्नी सुरुचि देवी जय नारायण चौधरी की पत्नी आशा देवी चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुधा देवी स्वर्गीय रंजीत चौधरी की पत्नी रीना देवी मोबाइल के आगे कर ₹400 लेकर फरार, बगल के टोला चतरपुर गांव की शंभू राम की पत्नी नीता कुमारी आदि ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए थाना अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि शुक्रवार की रात हम लोग अपने-अपने घर में सोए हुए थे घर का फटक तोड़कर अज्ञात चोर हम लोगों के घर में घुसे सिरहाने में रखी मोबाइल की चोरी कर चंपत हो गए वहीं सुधादेवी आवेदन में कहा है कि तकिया के नीचे रखें₹8000 भी ले गए। सभी महिलाएं थाना परिसर में आकर आंख से आंसू बहा रही थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई जारी। पैक्स अध्यक्ष भोला राय ने पीड़ित महिलाओं को ढांढस दिया।



