प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के खरसंड पश्चिमी पंचायत के पूर्व उप मुखिया विनोद बैठा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।थाना अध्यक्ष को दिए गए आवेदन में श्री बैठा ने दर्शाया है कि गांव के ही वार्ड वार्ड सदस्य 06 के महेंद्र राय बराबर इन्हें जान मारने की धमकी देते हैं! जिससे इनका पूरा परिवार दहशत में है। पूर्व में प्राथमिकी संख्या 93/22 में वार्ड सदस्य विनोद बैठ के भाई को पाया में बांधकर पीटा था। इसी को लेकर पुरानी रंजिश है।



