प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अज्ञात चोरों के सम्पत्तिमूलक घटनाओं घर दुकान से चोरी का अंजाम दिया गया था। जिसके के लेकर सदर टू एसटीपीओ कार्यालय में डीएसपी संजय कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया गया कि कल्याणपुर थाना में अलग अलग काण्ड क्रमश,संख्याएक,267/25, 2 अगस्त काण्ड संख्या दो 274/25,,23 अगस्त को चोरी की मामला दर्ज किया गया उक्त घटनाओं का शीघ्र उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कल्याणपुर थाना में पुलिस टीम का गठन कर तकनीकी एवं मानवीय आसूचनाओ के आधार पर कांडों का सफल उदभेदन करते हुए डीएसपी कुमार ने बताया कि टाटा मैजिक मालवाहक वाहन से पहुंच कर साइकिल से दिनभर घुम घुम कर चोरी करने वाले चोरो के सरगना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 10 नरंगा गांव के हरिहर प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार दुकान का रेकिग करता था वहीं अन्य दो चोरी के मामले में संलिप्त अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के राम खंगुरा गांव के मोहम्मद रहमान के पुत्र मोहम्मद कलाम व मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र कोल्हुआ पैगम्बर पुर गांव के झगरु पासवान के पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है साथ ही उपरोक्त लोगों के निशानदेही पर उनके घरों के अलावे मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के कफेन गोवर्धन गांव स्थित दुकान दार अविनाश कुमार के दुकान से चोरों के द्वारा बेचे गए समान बरामद किया गया है शेष अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अग्रतर करवाई की जा रही है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नरंगा गांव के राकेश कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के राम खंगुरा गांव के मोहम्मद कलाम मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बर पुर गांव के सुनील कुमार कि गिरफ्तार किया गया है जिसमें थाना क्षेत्र में किराने दुकान से चोरी की समान बरामद किया गया है जिसमें पुलिस टीम के पदाधिकारी ने छापामारी कि गई जिसमें कल्याणपुर थाने के अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा, पु,अ,नि ,अभिजीत कुमार ,पु,अ,नि गुड्डू कुमार सहित अन्य पुलिस मौजूद थे



