ब्यूरो आगरा /Etv News 24
आगरा फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार शाम निधन हो गया। पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित विधायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालत बिगड़ने पर दिल्ली ले जाते समय नोएडा में तोड़ा दम
उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार शाम करीब चार बजे उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विधायक के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक
छोटेलाल वर्मा के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार, समर्थकों और फतेहाबाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक सदस्य सूची में भी छोटेलाल वर्मा को फतेहाबाद-93 से भाजपा विधायक के रूप में दर्ज किया गया है।




