सासाराम रोहतास/ Etv News 24/ संवाददाता हैदर अली
तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा निवासी अमरजीत यादव की पुलिस एवं जेल अभिरक्षा में हुई संदिग्ध मौत के न्याय की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष पिछले 35 घंटों से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव का अनशन आज समाप्त हो गया। जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अपनी 5 सूत्री मांगों को रखा। जिसमें FIR दर्ज करने, दोषी पुलिस व जेल अधिकारियों को निलंबित करने, न्यायिक जांच कराने, 25 लाख मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल थी। जिलाधिकारी महोदय एवं उप विकास आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले की न्यायिक जाँच कराई जाएगी और सभी मांगों पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष तोराब नियाजी ने अनशनकारी बलजीत यादव को जूस पिलाकर आमरण अनशन का समापन कराया।वहीं जन सुराज नेता तोराब नियाज़ी ने कहा कि न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी, वही इस मामले में संलिप्त उत्पाद विभाग, जेल विभाग स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभाग एवं पदाधिकारी की निष्पक्षता से जांच एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर अशोक भारती, अतेंद्र सिंह। एडवोकेट आशुतोष कुमार चौबे, संजय पांडे, बिट्टू यादव, अर्चना पटेश्वरी, बिंदेश्वरी शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




