करगहर रोहतास/Etv News 24
रिपोर्ट : मैनुद्दीन आलम
सासाराम चौसा पथ में डुमरा गांव के समीप शनिवार की देर शाम सासाराम जाने के क्रम में बाइक के चक्का में पीछे बैठी महिला की साड़ी फंस गई । जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई । जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौबे के बहुआरा निवासी सेना में कार्यरत फौजी सुनील चौबे की 30 वर्षीया पत्नी संध्या देवी अपने देवर के साथ बाइक से सासाराम जा रही थी । तेज गति होने के कारण हवा से साड़ी अचानक बाइक के चक्का में फंस गया । जिससे वह संतुलन खो कर सड़क पर गिर गई । 50 फीट से अधिक दूरी तक वह घिसटती रही । चिकित्सकों के अनुसार सिर में अत्यधिक चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया । इस घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है ।



