प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ज़ख्मियों की पहचान कुढवा गांव के कंचन कुमारी के रूप में की गई बेहतर इलाज के लिए कंचन को सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर मघुरापुर टारा गांव के लक्ष्मी प्रसाद सिंह की पत्नी शांति देवी, मिर्जापुर गांव के बम बम राय के पुत्र हंसराज कुमार व मघुरापुर टारा की रेखा देवी शिवानी कुमारी शामिल है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा बीके ठाकुर ने दी।



