प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड-अंचल मुख्यालय पर भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष बौएलाल साह के अध्यक्षता में धरना दिया गया वहीं पर्यवेक्षण माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने किया।छः सदस्यीय शिष्टमंडल अंचलाधिकारी से मिलकर बीस सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जिसमें सरकारी भूमि पर बसे गरीबों को बास्तगित पर्चा देने, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु जीओ टैग के नाम पर अवैध वसूली, मनरेगा योजना में मशीन के उपयोग पर रोक लगाने,बहत्तर हजार से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने आदि मांग प्रमुख रूप से की गई।धरना में वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव, रंजीत राम, बेचन राम, रुनकी देवी, चंद्रवीर कुमार, राम प्रवेश कुमार, राजेंद्र पासवान, प्रमिला देवी, तेतरी देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया और सरकार के रवैये के विरुद्ध नारे लगाए।



