करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी गांव से चोरी किए गए ट्रैक्टर को पुलिस ने शनिवार की देर रात मध्य प्रदेश के सतना जिला से बरामद कर लिया । मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि अकोढ़ी निवासी किसान नीतीश कुमार राय कृषि कार्य के बाद शाम में ट्रैक्टर को दरवाजे पर खड़ा किया था । इस बीच देर रात चोरों ने मौका देख ट्रैक्टर चुराकर फरार हो गए । इस मामले में किसान द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान शुरू कर दिया गया । जांच के क्रम में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जिला के एक गांव से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया । उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चोरी में शामिल चोरों की पहचान कर ली गई है । जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।



