प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/ Etv News 24
पूसा के धोबगामा पंचायत के आवास सहायक जियो टैगिंग कर सूची में नाम जोड़ने के नाम पर जनता से खुलेआम 1500 रूपये से 2 हजार रूपये की नाजायज़ वसूली कर रहे :- अमित कुमार!

अवैध वसूली के खिलाफ एवं आवास सहायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले करेगी धरना-प्रदर्शन!

पूसा:- भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को धोबगामा पंचायत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा सचिव गीता देवी ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे। बैठक में 9 मार्च 2025 को पटना में आहूत ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने,धोबगामा पंचायत के आवास सहायक के द्वारा जियो टैगिंग कर आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर जनता से खुलेआम 1500 रूपये से 2 हजार रूपये की नाजायज़ वसूली करने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर धोबगामा पंचायत में अवैध वसूली का धंधा परवान पर है।

आवास सहायक के द्वारा जनता से 1500 रूपये से लेकर 2 हजार रूपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। जबकि नाम जोड़ने में किसी प्रकार की राशि नहीं लेना है। वास्तविक एवं योग्य लाभुकों द्वारा राशि देने में असमर्थता जताने पर उन्हें इस योजना का लाभ भविष्य में नहीं मिलने की बात कहकर बरगलाया जा रहा है।

लाभुकों ने बताया है कि आवास सहायक जियो टैगिंग कर सूची में नाम जोड़ने के नाम पर राशि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध वसूली के खिलाफ एवं आवास सहायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले धरना-प्रदर्शन करेगी। मौके पर गीता देवी, मंजू देवी, रूपवती देवी, संगीता देवी, मुनचुन कुमारी, आरती देवी आदि मौजूद थीं।



