चेनारी/रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली मौजा में पराली जलाने का कार्य बदस्तूर जारी है आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते है कि खेत में गेहूं का डंठल जलाने से आस पास के पेड़ पौधों को भी काफी नुकसान हुआ है और ये सब चेनारी कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे वायुमंडल को प्रदुषित करने का खेल चल रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा है। बताते चले कि पेवंदी गांव निवासी अशोक मिश्रा ने बताया की मौजा बनौली, प्लॉट नं•- 436 , रकबा- 68 डिसमिल में बगीचा लगा हुआ है जिसमे चंदन के पेड़ के अलावे अन्य कीमती पेड़ पौधा लगा हुआ है जिसे पराली जलाने से काफी नुकसान हुआ है। पराली जलाने का कार्य तीन चार साल से बदस्तूर जारी है जिससे मुझे हर साल काफी नुकसान सहाना पड़ता है। उन्होनें बताया कि पेवंदी गांव निवासी राजकिशोर मिश्रा और राजीव मिश्रा आपसी जलन एवं विद्वेष के कारण हर साल पराली जलाते है जिससे आसपास के हरियाली, हरे भरे वृक्ष को तो काफी नुकसान होता ही है साथ ही साथ वायुमंडल भी प्रदुषित होता है। सरकार के स्पष्ट गाइडलाइन होने के बावजूद ये दोनों पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। और स्थानीय स्तर पर इनके विरुद्ध को करवाई भी अब तक करना जरूरी नहीं समझा गया। जिले के वरीय पदाधिकारियों से आग्रह है कि पराली जलाने के कारण मेरे बगीचा के हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने का कष्ट करें तथा उक्त दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ित नाईजीरिया में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है।



