सासाराम रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ूरी गांव में भूमि विवाद में मामा की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर में बंद बेजुबान पशुओं की भूख-प्यास से मौत हो गई।बताया जाता है कि नामजद आरोपी घटना के बाद परिवार सहित घर बंद कर फरार हो गया था। घर के अंदर दो गाय, दो भैंस और दो बकरियां बंधी हुई थीं। बढ़ती गर्मी और भोजन-पानी के अभाव में सभी पशुओं ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।शुक्रवार को आसपास के लोगों को दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और अंदर मृत पशुओं को देखकर सभी हैरान रह गए।



