प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय के आगे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा अधीनस्थ कल्याणपुर फॉर्म में लगे गन्ने की फसल पर ड्रोन से वैज्ञानिकों की उपस्थिति में छिड़काव किया गया। इस संबंध में फार्म के बरिये वैज्ञानिक सह प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद निमितुल्ला ने बताया कि वैज्ञानिकों की उपस्थिति में गन्ने में लगे फफूंद को लेकर दवा का छिड़काव कराया गया है।

ड्रोन से छिड़काव में मानव बल की कमी दवा की बचत दवा की दुर उपयोगिता नहीं होती है। इससे गन्ने की बीमारी समाप्त होगी देश के विभिन्न अनुसंधान संस्थान में ड्रोन से छिड़काव का प्रावधान रखा गया है ड्रोन आज वरदान साबित हो रहा है। मौके पर ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के निदेशक डॉ देवेंद्र सिंह फार्म के प्रभारी डॉक्टर डी एन कामत, डॉक्टर नवनीत कुमार, डॉ अनिल कुमार डॉक्टर सी के झा, डॉक्टर एस एन सिंह डॉक्टर बलवंत कुमार बसंत कुमार सिंह ड्रोन संचालन डॉक्टर जया सिन्हा व उनके तकनीकी कर्मियों ने किया।



