प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के समीप एक बाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। युवक की पहचान ध्रुवगामा गांव के सती स्थान समीप निवासी अकलू महतो के 24 वर्षीय पुत्र विजय महतो के रूप में हुई। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व कई पुलिस पदाधिकारी के साथ बल पहुंचे। मौत की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शब के साथ यातायात बाधित कर दिया।

पुलिस के काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हुआ सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने मृतक के परिजन को सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹20000 का चेक दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बाइक चालक युवक पल्सर पर सवार होकर कल्याणपुर चौक की ओर जा रहा था सामने से आ रही एक टोटो में ठोकर मारी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरा अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि पिकअप का कोई दोष नहीं है। सड़क की दोनों कतार जाम में फंसे बाहन यात्री का कहना था कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में यातायात बाधित करना कानून का उल्लंघन है। कोई विप गाड़ी सहित एम्बुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा। मृतक की मां का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया परिजनों ने बताया कि दो महतो मृतक की शादी हुई थी। क्या होगा उस नव विवाहिता पत्नी का।



