प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गांव घरों से लेकर चौक चौराहा तक वर्षा होने से चौक चौराहा की सड़क सहित ग्रामीण सड़क पर जल जमाव हो गया है ऐसा प्रतीत होता है कि सड़के नदी में तब्दील है। खासकर विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को दोनों स्थानों पर काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है कई छात्र सड़क में गड्ढे को लेकर जल जमाव से देखा नहीं पाते गिर कर चोटील को जाते हैं। अभिभावकों को अस्पताल ले जाने की नौबत आ जाती है। कई छात्रों के गिरने से किताब भी भींग गये। इस संबंध में जनस्वराज के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिला के महासचिव जय नारायण प्रसाद सिंह का कहना है कि राज्य में केवल विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है धरातल पर जनता परेशान है उसकी चिंता ना अधिकारी ना जनप्रतिनिधियों को है। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता भोला राय राघवेंद्र यादव उमेश चंद्र शर्मा स्थानीय राजा की राम श्रेष्ठ दिवाकर उमा राय जदयू के रामदेव महतो देवन साह पूर्व प्रमुख मनोज शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने सड़कों पर जल जमाव की समस्या की अभिलंब निदान को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।



